सिद्धबली बाबा मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का जमघट
कोटद्वार। आस्था के प्रतीक श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार के सुख.समृद्धि की कामना की। रविवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने.जाने का सिलसिला शुरू हुआ जो कि शाम तक जारी रहा। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विभिन्न गांवों से बड़ी तादाद में ग्रामीण ट्रैक्टर.ट्रालियों में भरकर बाबा े दर्शन को पहुंचे। आधा.पौन घंटे लाइन में खड़े होकर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे थे। मंदिर परिसर में भंडारा ग्रहण करने के लिए भी श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। यहां भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर जाने वाले मार्ग व मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही। रविवार को जहां मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रहीए वहीं मंदिर के समीप से गुजरने वाली सड़क पर जाम लगा रहा। इस मार्ग पर दोनों ओर श्रद्धालुओं ने अपने वाहन खड़े किए हुए थे। आड़े.तिरछे खड़े इन वाहनों के कारण सड़क पर जाम लगा।
