गोशाला में बनेगी गाय के गोबर से लकड़ी
बाजपुर। बाजपुर गोशाला में गाय के गोबर से लकड़ियां तैयार की जाएंगी। इससे जहां आध्यात्मिक लिहाज से शुद्ध सामग्री मिलेगी। वहीं इन कामों के लिए जंगल के कटान में भी कमी जाएगी। श्रीराधाकृष्ण गोसेवा सदन ;ट्रस्ट लखनपुर खमरिया ने गाय के गोबर में कपूर, गंगाजल व अन्य सामग्री मिलाकर उत्पादन शुरू कर दिया है। रविवार को गोपाष्टमी पर प्रशिक्र्षु आइपीएस सर्वेश पंवार एवं एसएर्सआइ देवेंद्र गौरव ने ग्राम लखनपुर स्थित गोशाला मे गो पूजन किया। गोबर से शुद्ध लकड़ी बनाने वाले बायो फ्यूल प्लांट का विधिवत उद्घाटन भी किया। गोसेवा सदन के संस्थापक सत्यभूषण सिघला व अध्यक्ष रमेश मित्तल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्वेश पंवार ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने, वनों को बचाने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। गोशाला के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर.प्रदेश व छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोशाला में गाय के गोबर से शुद्ध लकड़ी बनेगी। इसमें 80 प्रतिशत गाय का गोबर, 20 प्रतिशत लकड़ी का चूरा, कपूर एवं गंगाजल उपयोग में लाया जाएगा। लकड़ी की लंबाई लगभग एक मीटर होगी। बाजपुर शहर के साथ ही बाहरी इलाकों में भी गोबर से बनी लकड़ियां सस्ती दरों पर उपलब्धता कराई जाएंगी।
