कोरोना से नैनीताल के डाक्टर की मौत

हल्द्वानी। सोमवार को कोरोना से नैनीताल के एक प्रसिद्ध डाक्टर की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि हल्द्वानी शहर के कई अन्य डाक्टर भी कोरोना की चपेट में हैं। जानकारी के अनुसार कालाढूंगी रोड निवासी 61 वर्षीय वरिष्ठ डाक्टर कोरोना संक्रमित थे। डा सुशीला तिवारी काेविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा अरुण जाेशी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत गंभीर थी। मुंह से झाग निकल रहा था। वह कोरोना संक्रमित भी थे। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इस तरह की सूचना से डाक्टरों में शोक की लहर दौड़ गई। डाण् जोशी ने बताया कि एसटीएच में इस समय 128 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसमें से 52 की हालत गंभीर है। वहीं छह मरीज अतिगंभीर हैं। शहर के ही चार डाक्टर कोरोना संक्रमित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *