सोना, चांदी की चमक रही सोवार को फीकी

नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में सोमवार को गोल्‍ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 14 दिसंबर 2020 को सोने के भाव में 460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। वहीं, चांदी के दाम भी घट गए हैं। एक किलोग्राम चांदी के दाम में 629 रुपये की कमी आई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 48,831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहींए चांदी 63,098 रुपये प्रति किग्रा पर थी। जानकारी के मुताबिक अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण भारत में भी सोना.चांदी के भाव में कमी दर्ज की गई है।सोने की नई कीमतें दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 460 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया। राजधानी दिल्ली में 99,9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,371 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *