धान खरीद घोटाले के दो आरोपित गिरफ्तार

रुद्रपुर।खटीमा पुलिस ने उत्तरीय दीद्र्याकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति में हुए घोटाले के आरोप में तत्कालीन सचिव और केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर धान खरीद में 18 लाख 52 हजार रुपये का घोटाला करने का आरोप है।
समिति के सचिव सुरेश चंद्र सती ने पुलिस को बताया था कि समिति ने वर्ष 201920 में श्रीपुर बिछुवा में धान क्रय केंद्र स्थापित किया। तत्कालीन सचिव आदर्श कालोनी निवासी बेनी प्रसाद वर्मा के निर्देशन में केंद्र लगाया गया था। इस क्रय केंद्र में वार्ड सात निवासी नरेश गिरी को प्रभारी नियुक्त किया गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर षंड़यंत्र व धोखाधड़ी कर समिति का 1277760 एवं 575180 रुपये कुल 1852940 रुपयों की वित्तीय अनियमितता कर गबन कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 15 सिंतबर 20 को तत्कालीन सचिव बेनी वर्मा व केंद्र प्रभारी नरेश के विरुद्घ धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *