किसानों का शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

बाजपुर। कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों के साथ दिल्ली गए शिक्षा मंत्री अरविद पांडेय का विरोध होने लगा है। सोमवार को कुछ स्थानों पर मंत्री के पुतले भी फूंके गए।
युवा किसान ग्राम बेरिया दौलत गुरुद्वारा साहिब परिसर में एकत्रित हुए। शिक्षामंत्री के पुतले के साथ जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बेरिया दौलत के चौराहे पर पहुंचे। कहा गया कि कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूद्दत के लिए किसान आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं, ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। इस दौरान पुतला फूंकते हुए कृषि कानून वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *