मंगलवार को कोरोना से हुई 13 मौतें

देहरादून। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आ आंकडा लगातार बढ़ता जा रहा है, जो कि चिता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमण के  496  मामले आए हैं। वहीं 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 524 संक्रमित आज स्वस्थ होने के बाद घरों को भ लौटे। इसके साथ राज्य में कोरेाना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा   बढ़कर ल 83502 पर  पहुंच गया है। अब तक 75049  स्वास्थ्य हो चुके हैं। वहीं कोरोना से जंग हारने वालों की  संख्या बढ़कर 1372 पर पहुंच गया है।  वहीं आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले से 177, हरिद्वार से 18, नैनीताल जिले से 104, यूएस नगर से 25, पौडी से 17, टिहरी से 13, चंपावत से 13, पिथौरागढ़ से 60, अल्मोड़ा से 16, बागेश्वर से 8, चमोली से 17, रुद्रप्रयाग से 4 व उत्तरकाशी से 24  लोग कोरोना संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *