कोरोना के चलते नौगांवखाल तक बाजार रहेंगे बन्द

सतपुली। तहसील चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखंड पोखड़ा के ग्राम सिलेथ में 89 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने सेडियाखाल, पोखड़ा, गवाणी, चौबट्टाखाल, देवराजखाल, नौगांवखाल के बाजारों सहित प्रभावित स्कूलों व महाविद्यालयों को तीन दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है।  उपजिलाधकारी चौबट्टाखाल ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए  सेडियाखाल, पोखड़ा, गवाणी, चौबट्टाखाल, देवराजखाल, नौगांवखाल आदि बाजारों व सीमा से प्रभावित स्कूलों व महाविद्यालयों को  गुरुवार तक सभी बाजारों व स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *