कोटद्वार में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, चले हथौड़े
कोटद्वार। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बाद बुधवार सुबह पौड़ी मेरठ रात मार्ग पर मार्ग अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया।
अभियान एसडीएम के नेतृत्व में चलाया गया। जैसे ही प्रशासन की टीम सड़कों पर उतरी अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने कहा कि किसी भी अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान अतिक्रमण हटाओं अभियान दल के तेवरों को देखते हुए अतिक्रमण कारी स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने में जुट गए।

अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा चल ही गया। एसडीएम योगेश सिंह मेहरा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान बद्रीनाथ मार्ग से लेकर झंडा चौक, नजीबाबाद रोड से होते हुए लाल बत्ती चौराहे तक चलाया गया। सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान दल अपने अभियान पर निकला और अतिक्रमण पर हथौड़ा, जेसीबी चलाना शुरू कर दिया इसके बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान कई व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया लेकिन प्रशासन के सख्ती के सामने उनकी एक नहीं चली।

