बुधवार को मिले 567 कोरोना संक्रमित
देहरादून। प्रदेश में कोरोना तेज़ी से पांव पसार रहा है। बुधवार को भी अन्य दिनों की भांति संक्रमितों की संख्या में तेज़ी देखी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन नक अनुसार राज्य में 567 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हो गई। देहरादून में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं आज 498 लोग स्वास्थ्य होकर अस्पतालों से घर को लौटे। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 84069 पहुंच गया है, जबकि 75547 संक्रमित अब तक स्वस्थ हुए है, वहीं 1375 संक्रमितों की मौत हो गई है। जबकि 6140 संक्रमितों का विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में इलाज चल रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार को नैनीताल में 123 , देहरादून में 194 अल्मोड़ा में 57, बागेश्वर में 16, चमोली में 26, चंपावत में 21, हरिद्वार में 37, पौड़ी गढ़वाल में 18, पिथौरागढ़ में 21, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी गढ़वाल में 14, यूएस नगर में 20 तथा उत्तरकाशी में 17 लोग संक्रमण पाए गए।
