कोटद्वार : गोदाम में लगी भीषण आग
कोटद्वार । कोटद्वार के पटेल नगर स्थित एक कुरकुरे के गोदाम में अचानक आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुँची फायरब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। आग लगने का कारणों का पता नही चल पाया है। अनुमान है कि शार्टशर्किट के चलते गोदाम में आग लगी है। आग लगने से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह पटेल मार्ग स्थित रमा ट्रेडिंग कम्पन्नी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जिस गोदाम में आग लगी वहां कुरकुरे रखे हुए थे। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुँची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है । जानमाल की कोई हानी नहीं हुई है । हानि का आकलन जांच करने के बाद ही पता चल पायेगा ।
