स्कूटी सवार भाई. बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
रुद्रपुर। अज्ञात वाने स्कूटी सवार भाई,बहन को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। विशायक राजीव शुक्ला ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रीतनगर निवासी प्रमिला पति सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद कंपनी में काम करके 3 पुत्री और एक पुत्र का भरण पोषण कर ती है। उनकी सबसे बड़ी पुत्री 19 वर्षीय विभा बीबीए का कोर्स करने के साथ ही जाब करके मां के साथ परिवार का सहारा बनी हुई थी। शनिवार को विभा का पेपर था। इस पर शुक्रवार रात को उसका 16 वर्षीय भाई हेमंत उसे स्कूटी से रोडवेज बस अडडाछोड़ने जा रहा थ् था। इसी दौरान किच्छा रोड पर ट्राचिग ग्राउंड के पास कल्याणी नदी पर बने पुल पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। मौके पर एकत्र लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शूरू कर दी है।
