इस बार हरेला को होगी सार्वजनिक अवकाश
देहरादून। सरकार ने वर्ष 2021 के अवकाशों की सूची जारी कर दी है। कर्मचारियों को 365 दिन में 97 दिन अवकाश का लाभ मिलेगा। इस बार सरकार ने हरेला को भी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया है। कुल 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।
उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल मैनुअल ऑफ गर्वमेंट ऑर्डस के पैरा 243 के तहत 2021 के लिए राज्य में अवकाश की सूची जारी की गई है। जबकि जिलाधिकारी को स्थानीय छुट्टियां (जिनकी संख्या तीन से अधिक न हो) घोषित करने का अधिकार होगा। वर्ष 2021 में इन छुट्टियों के साथ ही 52 रविवार, 12 द्वितीय शनिवारों को भी अवकाश रहेंगे। हैं।
इस बार होलिका दहन, महावीर जयंती, 15 अगस्त, रक्षाबंधन पर्व रविवार को है, जबकि महात्मा गांधी जयंती, क्रिसमस भी शनिवार को है।
इस बार के अवकाश
गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे, डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, राम नवमी, महावीर जयंती, ईद उल फितर, बुद्ध पूर्णिमा, हरेला, ईद उल जुहा, स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, ईद ए मिलाद, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस, गुरु गोविंद सिंह जयंती, चेटीचंद, विश्वकर्मा पूजा, गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस।
नव वर्ष दिवस, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, गुरु रविदास जन्म दिवस, शब ए बारात, ईस्टर मन डे, वैशाखी, वीर केशरी चंद्र शहीद दिवस, जमात उल विदा, अनंत चतुर्दशी, चौहल्लुम, महाराजा अग्रसेन जयंती, दशहरा (महाअष्टमी, महानवमी), दशहरा (महानवमी), दीपावली (नरक चतुर्दशी), भैयादूज, छठ पूजा, क्रिसमस (पूर्व संध्या)।
