हमारे सम्पर्क में भाजपा के कई विधायक: हृदयेश

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश की वरिष्ठ नेता डाॅ इंदिरा हृदयेश ने अपने बयान से प्रदेश के सियासी महकमे में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। वे जल्द ही पार्टी का दामन थामेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल दोनों मंडल से यह विधायक आते हैं। इंदिरा के इस बयान ने चुनाव से एक साल पहले उत्तराखंड की राजनीति को गरमा दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में इस तरह के किसी भी निर्णय को लेने का हक पार्टी हाइकमान को है। आलाकमान तक यह बात पहुंचाई जाएगी। शीतकालीन सत्र से ठीक पहले देहरादून में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की थी। इसके बाद विधानसभा में भी किसानए बढ़ती बरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के 11 विधायकों ने सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की। वहीं सत्र खत्म होने के बाद हल्द्वानी लौटी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *