भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को किसानों ने दिखाए काले झंडे

जसपुर।  जिला उधम सिंह नगर के जसपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर  में रैली निकाली। रैली के दौरान किसानों ने उनका विरोध किया और उन्हें काले झंडे दिखाए। किसानों ने कहा कि भाजपा दिखावे के लिए रैलिया निकाल रही है। भाजपाई रैलियां निकालनक के बजाय दिल्ली बार्डर पर जाए और किसानों की समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित पूर्णानंद तिवारी स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में कहा  भाजपा सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उन्होंने कहा कि कल काशीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश और देश में भाजपा की लहर है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा दोबार सत्ता पर फिर से काबिज होगी।  किसानों द्वारा काले झंडे दिखाने के बारे में उन्होंने कहा कि कई लोग चाहते है कि किसानों का भला न हो। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने झंडे लहराए वह मुटठीभर लोग थे और वह शायद किसान नहीं थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का हित चाहती है और किसानों की आयस दोगुणा करने में जुटे हुए हैं, लेकिन कुछ लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रही है, जो कि अनुचित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *