उक्रांद में शामिल हुए शिवसेना युवा प्रकोष्ठ व किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष
देहरादून। राज्य आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाला उत्तराखंड क्रांति दल 2022 के चुनाव को लेकर सक्रिय हो गया है। दल बूथ लेबल से अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटा हुआ है। दल के नीतियों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उक्रांद में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कई राजनीतिक दलों के लोगों ने उक्रांद की नीतियों से प्रभावित होकर दल का दामन थाम लिया। इस मौके पर उन्होंने दल को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बुधवार को उक्रांद युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में किसान यूनियन देहरादून के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल तोमर, उमा गोपाल मिश्रा सामाजिक संगठन से राजिक खान, शिवसेना युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित शर्मा, होटेलियन यूनियन के अध्यक्ष विकास बिष्ट, राजेन्द्र गुसाई, दलीप रतूड़ी, अंकित, हरीश पुंडीर, नसीम, रामगोपाल, मुकेश रावत, गौरी शंकर केशर सिंह अंकित राढ़ी, ओमप्रकाश थापा आदि उक्रांद में शामिल हुए। इस अवसर पर दल के उपाध्यक्ष लताफत हुसैन, जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, गीता बिष्ट, धर्मेंद्र कठैत, राजेन्द्र बिष्ट, शिव प्रसाद सेमवाल, किरन रावत कश्यप, सीमा रावत नेदल में शामिल होने लोगों का स्वागत किया।
