राजीव भरतरी होंगे उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया

देहरादून। आईएफएस राजीव भरतरी वन विभाग के नए मुखिया होंगे। शासन ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वन विभाग की मौजूदा मुखिया रंजना काला कल 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर को प्रदेश के वन विभाग के मुखिया के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। उनके स्थान पर 1986 बैच के आइएफएस राजीव भरतरी जिम्मेदारी संभालेंगे। भरतरी वर्तमान में जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वन विभाग के नए मुखिया के लिए शासन ने बुधवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *