सतपुली व्यापार संघ के अध्यक्ष बने जयदीप

सतपुली। सतपुली नगर में मुख्य चुनाव अधिकारी रामानंद मित्तल की देखरेख में हुए व्यापार संघ के चुनाव में जयदीप नेगी अध्यक्ष, महामंत्री धीरेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील  डंडरियाल चुने गए। विजय प्रत्याशियों में नगर में विजय जुलूस निकाला।

वृहस्पतिवार को सतपुली नगर पंचायत  व्यापार संघ के चुनाव, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संम्पन हुए। चुनाव को लेकर व्यापारी वर्ग में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। व्यापारियों ने अपने पसन्द के उम्मीदवार को जिताने के लिए अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव में व्यापार संघ के अध्यक्ष पद पर  जयदीप नेगी  जयदीप  नेगी ने  अपने प्रतिद्वंद्वी  संजय कुकरेती को 82  वोटों से हराया।

जयदीप नेगी को 210 मत मिले। संजय कुकरेती को 128 वोट मिले।  एक नोटा और 4 वोट रद हुए |  महामंत्री पद पर धीरेन्द्र नेगी ने सत्यनारायण बेदी को 106 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा किया। नेगी को 217 वोट मिले, जबकि बेदी को 123 वोट मिले। इस पद पर तीन वोट रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पड़ पर हुए कांटे की टक्कर में सुनील डंडरियाल ने मनोज माहेश्वरी को 21 वोट से शिकस्त दी। डंडरियाल को 179 वोट मिले, जबकि मनोज माहेश्वरी को158 मत मिले, इस पद पर छह वोट रद्द हुए।

चुनाव में 357 व्यापारियों में से 343 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव कराने में चुनाव अधिकारी के रूप में चंद्रमोहन डोबरियाल ,थामेश्वर कुकरेती, मनीष खुगशाल ने सहयोग दिया।शान्ति पूर्ण चुनाव कराने में सतपुली पुलिस मुस्तैद रही।  विजय प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला। विजेताओं ने  कहा कि वह सब व्यापारियों को साथ लेके चलेंगे और व्यापारियों के हितों की रक्षा  के लिए  सदैव  खड़े रहेंगे।

 

सतपुली से पुष्पेंद्र राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *