नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
देहरादून। देहरादून के रायपुर में रहने वाली एकेश्वर प्रखंड के नौगांवखाल की रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने डेढ़ साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। विगत दिवस को सुखद प्रेम का दुःखद अंत हो गया है। युवती के परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पूछताछ करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पति पर आरोप लगाया है। डेढ़ वर्ष पहले ही महिला ने आरोपित के साथ प्रेम विवाह किया था। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। करन निवासी छह नंबर पुलिया मूल निवासी नौगांवखाल पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि उनकी बहन पूजा ने डेढ़ साल पहले सफीक अंसारी निवासी रिंग रोड लाडपुर के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद आरोपित पूजा को परेशान करने लगा। इस बारे में पूजा ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया। करीब एक सप्ताह पहले आरोपित सफीक ने पूजा के साथ झगड़ा किया, जिसके कारण पूजा मायके आ गई। गुरुवार को आरोपित सफीक पूजा व उसके आठ महीने के बच्चे को बारिश के दौरान ही अपने साथ लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि पूजा ने फांसी लगा ली है, उसका शव अस्पताल में रखा हुआ है। उन्होंने शक जताया है कि आरोपित ने पूजा की हत्या कर उसे रस्सी से लटका दिया। पूजा के चाचा मंगल ने बताया कि आरोपित सफीक बात-बात पर पूजा पर शक करता था। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता लग सकेगा। उ
