हत्या के आरोप में मुर्गा गिरफ्तार

हैदराबाद। दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में एक शख्स के हत्या के मामले में पुलिस ने मुर्गे को अपनी कस्टडी  थाने ले आई।  उसके बाद  उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस में मुर्गे के खिलाफ मामला दर्ज होने का अजीबों गरीब मामला दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य के जगतियाल जिले का है।  यहां मनोरंजन के लिए मुर्गों की लड़ाई का खेल  लोकप्रिय है, जिस समय घटना घटी उस समय मुर्गों के बीच लड़ाई का खेल चल रही था। इसी दौरान एक मुर्गे के पैर में चाकू बंधा हुआ था। इसी दौरान एक मुर्गे में लगा चाकू  मुर्गे के मालिक पर ही  लग गया। मुर्गे के खतरनाक हमला  में सतीश 45  गम्भीर रूप से घायल हो गया। आयोजन में  शामिल लोग उसे तुरंत अस्पताल ले  गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और हत्या के आरोप में मुर्गे को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां पुलिसकर्मी मुर्गे की देख,रेख कर रहे हैं। मुर्गे को कोर्ट के सामने भी पेश किया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *