प्रदेश में तीन नए नगर पंचायत, दो विवि को कैबिनेट की मंजूरी
देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी में आहूत कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट ने 12 प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई।कैबिनेट ने प्रदेश में दो ने विवि बनाने के साथ ही पौड़ी जनपद के ग्राम पंचायत थलीसैंण और ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर व ग्राम पंचायत सिरौलीकला, जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाने पर मोहर लगा दी हैै। इसके साथ ही श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन के लिए पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देहरादून में देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय व उधमसिंहनगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित करने पर भी मोहर लगा दी है। साथ ही उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित को भी पास कर दिया है। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन को मंजूरी दी है। हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्रवाई को मंजूरी दी गई। बैैैठक में उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्ड में नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम 2021 में संशोधन कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
