पानी के लिए तरस रहे तोल्यु के ग्रामीण : रावत
कोटद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल डेमोक्रेटिक ने जल संस्थान पौड़ी को पत्र भेजकर विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम तोल्यु में पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
पौड़ी जलसंस्थान को भेजे पत्र में उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के लोकसभा सभा क्षेत्र पौड़ी से पूर्व सांसद प्रत्याशी डीपीएस रावत ने कहा कि पिछ्ले कई सालों से विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम तोल्यू व उसके आसपास के सभी गाँव मेंं पानी की सप्लाई हो रही हैं लेकिन ग्राम तोल्यू गावँ के साथ सौतेला ब्यवहार किया जा रहा हैं। हर बार सरकार से कई योजना आई पर आज तक कोई भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिला, क्योंकि योजना ब्लॉक तक ही सीमित रह जाती है। कई बार ब्लॉक अधिकारी, जल संस्थान सिउंसी डिवीज़न, पौड़ी व क्षेत्रीय विधायक,सांसद को अवगत कराया, पर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

समस्या हल न होने से ग्रामीणों को पानी के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रावत ने कहा, जल्द समस्या हल नहीं हुई तो गर्मियों में लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या हल न होने से गाँव से अब तक 11 परिवार गाँव से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने जल संस्थान के आला अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की समस्या हल करने की मांग की है।
