हादसे में दिल्ली के दो पर्यटकों की मौत
देहरादून। गुरुवार सुबह मसूरी से देहरादून लौट रही कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए, उन्हें अस्पताल पहुँचा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास दिल्ली से देहरादून, मसूरी घूमने आये युवकों की कार डीएल6सीआर-8591मसूरी से देहरादून लौटते समय पानी वाले बैंड नाम के हेयर पिन मोड़ पर अनियंत्रित होकर ऊपर वाले मोड़ से नीचे की सड़क पर गिर गई।दुर्घटना में दिल्ली के दो सैलानियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।
