भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची से त्रिवेन्द्र रावत, विजय बहुगुणा गायब

देहरादून। सल्ट विस उप चुनाव में भाजपा और  कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, औऱ चुनावी दंगल में हर हाल में एक दूसरे को शिकस्त देना चाहती है। नामांकन जांच प्रकिया पूरी होने के बाद भाजपा भी पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है।

सल्ट उप चुनाव के लिए भाजपा ने अपने  30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जबकि कांग्रेस इस मामले में भाजपा को पीछे छोड़ चुकी है और अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। भाजपा ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर उन्हें कमान सौंप दी है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में  हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का नाम नहीं है। साथ ही पाला बदल कर कांग्रेस से भाजपा में आए और पार्टी में हाशिये पर चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी गायब है। सूची में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम गायब होने को लेकर भाजपा मीडिया प्रभारी इसे गलती से होना बता रहे है।  मीडिया प्रभारी के अनुसार सूची को दोबारा संशोधित कर चुनाव आयोग को भेज दी गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हो गई। सूची में विधायक,मंत्री और आरोपित विधायक को स्टार प्रचार की सूची में रखा गया है। वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा जैसे बड़ेनामों को सूची में जगह ही नही दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *