त्रिवेन्द्र और बहुगुणा स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल
देहरादून। मीडिया में हंगामा होने के बाद भाजपा ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है और पहले स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल यौन शोषण में आरोपित विधायक महेश नेगी को हटा दिया है।साथ ही दीवान सिंह बिष्ट का नाम भी हटा दिया है, इनकी जगह पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा को शामिल किया गया है।
