देहरादून में नाइट कर्फ्यू, 30 अप्रैल तक स्कूलों पर ताला

देहरादून। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने त्रिवेन्द्र सरकार के  गैरसैंण कमिश्नरी बनाने के फैसले को पलटते हुए कमिश्नरी बनाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। वही कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देहरादून के नगर क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। वही देहरादून जनपद के दूरस्थ क्षेत्र चकराता, कालसी के स्कूलों को छोड़कर नैनीताल के नगर क्षेत्र, हरिद्वार,हल्द्वानी में कक्षा 1 स 12वीं कक्षा तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *