प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष का निधन

जनमंच टुडे/देहरादून।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह कासोमवार सुबह  पांच बजे देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया।  उन्हें पांच दिन पहले ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।  उनके निधन की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वह वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष के साथ ही इफको के राष्ट्रीय निदेशक, एमसीयूआई के निदेशक राज्य कोआपरेटिव सोसायटी के निदेशक थे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं  ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है उनके योगदान को कांग्रेस  पार्टी में हमेशा याद किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *