कोरोना से आज 108 की मौत, 6054 मिले संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होने के बजाए तेज़ी से बढ़ रहा है और इसकी चपेट में आकर संक्रमित होने वाले लोगों की तादात लगातार बढ़ रही है। कोरोना से बुधवार को प्रदेश में कहर ढाया। आज 6054 लोग संक्रमित पाए गए जबकि कोरोना  संक्रमित 108 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 68 हजार 616 पर पहुँच गई है, वही इनमे से एक लाख 17 हजार 221 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही अब एकक्टिव केस की संख्या 45,383 हो गई है। वहीं, अब तक 2417 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सबसे अधिक 2329 कोरोना संक्रमित  मिले हैं।  हरिद्वार में 1178, नैनीताल में 665, ऊधमसिंह नगर में 849, पौड़ी में 174, टिहरी में 109, रुद्रप्रयाग में 22,  पिथौरागढ़ में 51, उत्तरकाशी में 81, अल्मोड़ा में 140, चमोली में 175, बागेश्वर में 128 और चंपावत में 153 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *