वैक्सीन के लिये मोबाइल से ऐसे करे पंजीकरण
जनमंच टुडे/देहरादून।
देेश के साथ ही राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का पंजीकरण 28 अप्रैल शाम चार बजे से शुरू हो चुका है। देश मे लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को रोकने लिए केंद्र और राज्य सरकार 1 मई से वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू करने जा रहे हैं, इस वैक्सीन को लगाने के लिए आपको सरकार द्वारा अधिकृत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन ऐप, अरोग्य सेतु ऐप या फिर कोविन की वेबसाइट Cowin.gov.in पर जाना होंगा। वहां पर अपने मोबाइल नम्बर को दर्ज करना होगा। उसके बाद एक ओटीपी आएगा जिसे 180 सेकेंड के अंतराल में आपको सबमिट करना होगा उसके बाद अपना एकाउंट बनाना होंगा।

उसके बाद एक फार्म खुलेगा, जिसमे अपना नाम, उम्र, लैंगिक जानकारी के साथ आधार-कार्ड अपलोड करना होगा,फिर उसके बाद टीकाकरण केंद्र का चयन कर अप्वाइंटमेंट लेकर वैक्सीन लगवाई जा सकेगी। वरिष्ठ लोगों का रजिस्ट्रेशन 1507 पर डायल करके रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। वैक्सीनेशन के समय फ़ोटो और स्लिप, परिचय पत्र लेकर केंद्र पर जाना होगा।
