चारधाम यात्रा कोरोना के चलते स्थगित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
आखिरकार कोरोना का साया चार धाम यात्रा पर लग ही गया। इस बार भी चारधाम यात्रा को कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। आज चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि धामों के कपाट नित समय पर ही खुलेंगे, लेकिन यात्रियों की आवाजाही नही होगी। पूजा-अर्चना नियमित समय पर होती रहेगी। प्रदेश में तेज़ी से फैल रहे कोरोना कर्ण के चलते सरकार को यात्रा स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा।
