आज कोरोना से गई 85 लोगों की जान, 6251 मिले संक्रमित
जनमंच टुडे/देहरादून।
देवभूमि में करोना का कहर लगातार जारी है और सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। महामारी का संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि हर दिन हज़ारों लोग इस माहमारी की चपेट में आकर संक्रमित हो रहे हैं और दर्जनों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कोरोना के चलते सरकार चारधाम यात्रा को स्थगित कर चुकी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कोरोना के 6251 मामले सामने आए हैं, जबकि 85 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 48,318 हो गई है। अब तक कोरोना से एक लाख 74 हजार 867 संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से एक लाख 20 हजार 350 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना अब तक 2,502 लोगों की जान ले चुका है।बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सबसे अधिक 2207 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 1163, नैनीताल में 673, ऊधमसिंह नगर में 827, पौड़ी में 253, टिहरी में 163, रुद्रप्रयाग में 150, पिथौरागढ़ में 33, उत्तरकाशी में 195, अल्मोड़ा में 198, चमोली में 125, बागेश्वर में 107 और चंपावत में 157 कोरोना संक्रमित मिले है।
