कोरोना से मशहूर पत्रकार रोहित सरदाना का निधन
नई दिल्ली।
जानेमाने पत्रकार और मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। इससे पहले उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। रोहित वेंटिलेटर पर थे और उन्हें संक्रमण अधिक बताया था। रोहित आज तक न्यूज चैनल में कार्यरत थे। इससे पहले वह लंबे समय तक जी न्यूज में रहे। 2018 में रोहित सरदाना को पत्रकारिता जगत में बेहतर काम करने के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।
