जीना ने रोकी ‘गंगा’ की राह
जनमंच टुडे/ अल्मोड़ा।
सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुए सल्ट विस क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा के महेंद्र सिंह जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4700 वोट से हरा दिया है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से भी कांग्रेस की गंगा पंचोली इस सीट से चुनाव हार गई थी। इस उप चुनाव में सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि तीसरे स्थान पर लोगों ने नोटा को पसंद किया है। चुनाव मैदान में खड़े अन्य लोगों को इतने वोट नही मिल पाए जितने की नोटा को। भाजपा के महेश जीना को 21,874 मत मिले, जबकि कांग्रेस की गंगा पंचोली को 17,177 वोट मिले।नोटा तीसरे स्थान पर रहा। 721 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। उसके बाद निर्दलीय सुरेंद्र सिंह को 620, उपपा से जगदीश चंद्र को 493,सर्वजन स्वराज पार्टी के शिव रावत को 466, उक्रांद समर्थित पान सिंह को 346पीपीई डेमोक्रेटिव के नंद किशोर को 209 वोटों से संतोष करना पड़ा। वही 63 मत निरस्त मत हुए। जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
