रविवार को कोरोना से 71 की मौत, 5606 मिले संक्रमित

जनमंच टुडे/देहरादून।

राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। रविवार को भी प्रदेशभर में 5606 संक्रमित पाए गए, जबकि 71 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा बढ़ कर 191620  हो गया है। इनमें से 131144 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि  53612  लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2802 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को  देहरादून में 2580, हरिद्वार में 628, ऊधमसिंहनगर में 567, नैनीताल में 436, पौड़ी में 234 नई टिहरी में 248, अल्मोड़ा में 77, उत्तरकाशी में 126, चंपावत में 173, रुद्रप्रयाग में 186, बागेश्वर में 34, चमोली में 223, पिथौरागढ़ में 94  लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *