सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा ‘सुणा स्वामीनाथ’ भजन

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

क्रौंच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन सुणा स्वामी नाथ व ऊंचा कैलाशौ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छा रखा है! दोनों भजनों में भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा व क्रौंच पर्वत के प्राकृतिक सौन्दर्य का बारिकी से गुणगान किया है! दोनों भजनों को केदार घाटी के जनसरोकारो से जुड़े लक्ष्मण सिंह नेगी ने लिखा है तथा उनके साथ रिंकी नेगी व मधु बेजवाल ने स्वर दिया है। भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित दोनों भजनों को सोशल मीडिया पर प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य कार्तिक स्वामी तीर्थ की महिमा को देश – विदेश तक पहुंचाना है जिससे कार्तिक स्वामी तीर्थ का व्यापक प्रचार – प्रसार हो तथा इस तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं, प्रकृति प्रेमियों की आवाजाही में इजाफा हो जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके तथा स्थानीय बेरोजगारों स्वरोजगार से जुड़ सके! जानकारी देते हुए कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति अध्यक्ष शत्रुध्न नेगी ने बताया कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन सुणा स्वामी नाथ का विमोचन समारोह 13 मार्च को तल्ला नागपुर घिमतोली ग्वास में सम्पन्न हुआ था तथा उसी दिन इस भजन को गीत गंगा के वैनर तले सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया था! उन्होंने बताया कि सुणा स्वामी नाथ भजन को लक्ष्मण सिंह नेगी ने लिखा है तथा उन्ही के साथ रिंकी नेगी ने स्वर दिया है तथा विजय पन्त ने इस भजन में निर्माता की भूमिका अदा की है जबकि ज्योति पन्त ने संगीत पर साथ दिया है । उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अल्प समय में सुणा स्वामी नाथ भजन को दस हजार लोग पसन्द कर चुके है ! क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने बताया कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन ऊंचा कैलाशौ का लोकार्पण 23 अप्रैल को तल्ला नागपुर चोपता में सम्पन्न हुआ था तथा उसी दिन इस भजन को हिमी फिल्मस के वैनर तले व लोक स्टूडियो के सहयोग से सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया था! उन्होंने बताया कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन को भी लक्ष्मण सिंह नेगी ने लिखा है जबकि उनके साथ मधु बेजवाल ने स्वर दिया है।

बताया कि ऊंचा कैलाशौ भजन में नवीन सेमवाल निर्माता की भूमिका में है जबकि अनूप नेगी ने इस भजन में स्वर दिया है तथा अतुल कोहली रिर्काडिस्ट व हिमी चौहान ने कैमरामैन की भूमिका अदा की है! बताया कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन ऊंचा कैलाशौ को भी लोग सोशल मीडिया पर खूब पसन्द करने के साथ दोनों भजन धार्मिक अनुष्ठानों में धूम मचा रहे है।  कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने विगत कई वर्षों से केदार घाटी के जन सरोकारों से जुड़े लक्ष्मण सिंह नेगी, रिंकी नेगी, मधु बेजवाल के प्रयासों भी भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि तीनों के अथक प्रयासों से भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन सोशल मीडिया पर पहली बार प्रकाशित हुए है! सचिव बलराम नेगी, कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि दोनों भजनों में भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा का गुणगान गहनता से किया है इसलिए दोनों भजनों को बार – बार सुनने की लालसा बनी रहती है! नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्तमुनि अरूणा बेजवाल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्तवाल,प्रधान घिमतोली बसन्ती देवी का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक भजनों के सोशल मीडिया में प्रकाशित होने से यहाँ के धार्मिक स्थलों की महत्ता को देश – विदेशों में अलग पहचान मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *