आज से 12 बजे तक ही खुलेगी दुकानें

जनमंच टुडे/देहरादून।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शासन, प्रशासन लगातार कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं। कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए शासन, प्रशासन ने सोमवार यानि आज से बाजार बंद होने का समय कम कर दिया है। आज से आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें दोपहर 12 बजे बजे के बाद से बंद हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में रविवार को देर सायं इस  प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से कोविड गाइड लाइन का पालन करने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील कर चुके हैं।राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के साथ ही छावनी परिषदों में कोविड कर्फ्यू तीन दिन के लिए बढ़ाया गया। आवश्यक सेवाओं में शामिल दुकानें भी दोपहर 12 बजे बाद बंद हो जाएंगी। अभी तक दोपहर दो बजे तक इन्हें खोलने की छूट थी। दवा की दुकानों के साथ ही पेट्रोल पंप, शादी में जाने वालें लोगों व बाहर से आने वाले लोगों को अपनी, अपनी जगह तक जाने की छूट रहेगी। नए निर्देश के अनुसार  डेयरी, परचून, बेकरी, फल-सब्जी, मीट व मछली की दुकान, पशुचारा, सरकारी सस्ता गल्ला, निर्माण सामग्री सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी, ईंट की दुकानें  दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। जबकि पेट्रोल पंप और गैस आपूर्ति से जुड़े प्रतिष्ठान पहले की तरह ही खुलेंगे। कर्फ्यू में सिटी बस, विक्रम, ऑटो, टाटा-मैजिक व मैक्सी कैब का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *