पौड़ी जनपद में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
देवभूमि में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। हालात संभलने के बजाए लगातार खराब होते जा रहे हैं। अन्य जनपदों के भांति पौड़ी जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर जनपद से सटे होने के कारण यहाँ कोरोना तेज़ी से फैल सकता है, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। सबसे चिंता का विषय यह है कि यह सुदूर क्षेत्रों में पांव पसार चुका है। शुकवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पौड़ी जनपद के दुगड्डा में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जनपद के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार शुक्रवार को दुगड्डा ब्लॉक में 136, द्वारीखाल में 10, एकेश्वर में 4, जयहरीखाल में 1, कल्जीखाल में 4, खिूर्स में 60, कोट में 5, नैनीडांडा में 2, पाबौ में 3, पौड़ी में 24, पोखड़ा में 4, यमकेश्वर में 19,बीरोंखाल में 1 संक्रमित पाया गया। वहीं अन्य जिलों व राज्यों से आए 39 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। अब तक पौड़ी गढ़वाल में 10778 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। इनमें से 6550 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4126 एक्टिव केस है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

