भारी बारिश से सड़क पर आया मलबा, यातायात बाधित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
बीती रात दून सहित आसपास के क्षेत्रों मे हुई बारिश के चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। साथ ही बारिश के चलते कई जगह नुकसान भी हुआ है। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बारिश के चलते मलबा सड़क पर आ गया। बारिश के चलते शीला, सत्यो, द्वारा, शेरकी को जोड़ने वाला मार्ग पर मलबाआने से आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गया है। यहां भारी बारिश के चलते मलबा खेतो, मकानों, होटल व रेस्टोरेंट में घुस गया है जिसके चलते काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते आए मलबा के कारण कई जगह रास्ते बन्द हो गए हैं भारी बारिश के चलते मालदेवता नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिस कारण लोगों को नदी के ओर जाने से रोका जा रहा है।
