रोशनी जनसेवा संस्था ने रोशन लाल को सौंपी टिहरी की कमान

जनमंच टुडे/ देहरादून।

‘ रोशनी जन सेवा संस्था’ के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने संस्था का विस्तार करते हुए टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के पिलखी ग्राम के प्रधान रोशन लाल को संस्था का टिहरी गढ़वाल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। जायसवाल ने उम्मीद जताई कि रोशन लाल संस्था के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने क्षेत्र और समाज का विकास करेगे और संस्था के कुनबा को आगे बढ़ाकर संस्था को मजबूत बनाने का काम करेंगे । संस्था के महासचिव संजय कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशन लाल जिम्मेदार व्यक्ति होने के साथ ही प्रधान हैं। आशा करते हैं कि वह संस्था को टिहरी गढ़वाल में मजबूत करेंगे। संस्था के संरक्षक राजीव महर्षि ने रोशनी जन सेवा संस्था की सरहाना करते हुए कहा कि संस्था उत्तराखंड में बहुत ही सहरानीय कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति जन जाति के प्रदेशाध्यक्ष संदीप गौर ने  रोशनी जन सेवा संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था कई वर्षो से जरूरत मन्द लोगों की सेवा कर उनको सम्बल बना रही है। टिहरी की कमान रोशन लाल को सौंपने पर संस्था के उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, डॉ अरविंद, जसवंत सिंह, निम्मी सिंह, कृष्णा चौहान, संगीता सैनी आदि ने खुशी जताई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *