एकेश्वर के गुराड़ में बनेगा तीलू रौतेली संग्रहालय

जनमंच टुडे/ देहरादून।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने पौड़ी जनपद के लिये विकास योजनाओं का पिटारा खोला और जनपद की जनता को कई सौगाते दी। सोमवार को  मुख्यमंत्री ने सचिवालय में  पौड़ी की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये की गयी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए श्रीनगर को नगर निगम बनाये जाने के सम्बन्ध में इससे सम्बन्धित सभी पहलुओं का अध्ययन, समीक्षा व व्यापक विमर्श के पश्चात शीघ्र कोई युक्ति संगत निर्णय लेने के निर्देश दिये।  मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में पार्किंग एवं आडिटोरियम पैठाणी एवं चौबट्टा में टैक्सी स्टेण्ड के निर्माण, एऩआई़टी के लिये पेयजल की उपलब्धता एवं बाह्य सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट में  कमलेश्वर, धारी देवी, देवलगढ़, कण्डोलिया एवं क्यूंकालेश्वर मंदिरों को  शामिल करने पर सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जुलेड़ी ग्राम पंचायत पेयजल योजना एवं कड़थी कोठार पंपिंग पेयजल योजना, बागीवाड़ी में नलकूप निर्माण, नीलकंठ में पार्किंग निर्माण,  राइका देवीखेत के भवन निर्माण की स्वीति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लैंसडौन स्थित सकमुण्डा में कृतिम झील निर्माण, रिखणीखाल में मिनी स्टेडियम निर्माण, चौबड़ पंपिंग योजना, रिखणीखाल में पंपिंग पेयजल योजना, दुगड्डा एवं रामीसेरा में प्लेन नदी एवं मंदाल नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की स्वीति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने पौड़ी के कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर के विकास के साथ ही देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर विदाकोटी, लक्ष्मण मंदिर को धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना  तैयार करने के निर्देश दिये। नयार घाटी में पैराग्लाइड प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही पौड़ी सर्किट हाउस को राज्य सम्पत्ति विभाग को स्थानांतरित करने, पुराने कल्क्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन के रूप में विकसित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत एकेश्वर के गुराड़ गांव में तीलू रौतेली संग्रहालय, खैरासैण में पर्यटक परिसर एवं सामुदायिक बारात घर, सिलेत में खेल मैदान के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये सड़कों, पुलों एवं सम्पर्क मार्गों, पेयजल योजनाओं आदि की स्वीति प्रदान की।
बैठक में बताया गया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये की गई कुल 39 घोषणाओं में से 27, यमकेश्वर के लिये 32 में से 23, लैंसडौन के लिये 35 में से 23, पौड़ी के लिये 44 में से 30, कोटद्वार की 22 में से 19 तथा चौबट्टाखाल के लिये की गई 30 घोषणाओं में से 17 पूरी हो चुकी है तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *