ट्राला- बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत
जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।
रुद्रपुर के उधमसिंह नगर में बेलगाम ट्राले की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर , शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र (26) पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम जालिम नगला, थाना भोजीपुरा, देवेंद्र अपने साथ अपने जीजा एवन(30) पुत्र रामदत्त, निवासी ग्राम गुलरिया, थाना मिलक, रामपुर बाइक संख्या यूपी 22 एक्स 3137 पर रूद्रपुर के भूरारानी आ रहा था। दोनों जब काशीपुर रोड गाबा चौक के पास पहुंचे थे तभी काशीपुर बाईपास मार्ग की ओर गुजर रहे ट्राला संख्या यूपी 25 सीटी/ 6302 ने बाइक को चपेट में लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शरीर के चिथडे उड़ कर सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षत विक्षत शवों की जांच की तो एक के पास से एकआईडी कार्ड मिला जिसमे देवेंद्र लिखा था। बाद में दूसरे मृतक की शिनाख्त देवेन्द के जीजा के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्राला चालक अब्दुल रउफ पुत्र हमदर अली निवासी ग्राम जादवपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुँचे। बताया जाता है कि हाल ही में देवेंद्र की नौकरी उत्कर्ष फाइनेंस बैंक भूरारानी में लगी थी। आज ही उसकी ज्वाइनिंग थी, जिस पर देवेंद्र को उसका जीजा एवन छोड़ने जा रहा था। मृतक देवेंद्र दो बहनों का इकलौता भाई था।
