कोरोनाकाल में अमेन्द्र ने हर जरूरतमन्दों को पहुँचाई सहायता
जनमंच टुडे/ नई टिहरी, नैनबाग।
कोरोना की रफ़्तार भले ही कुछ धीमी पड़ने लगी हो लेकिन सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी की गम्भीरता को देखते हुए कई गाँवों में राहत और बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं। जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट पूरे कोरोना काल मे हंस फ़ाउंडेशन के सहयोग से कई गाँवों में पहुँचे और जरूरतमंद व गरीब लोगों को राहत और बचाव सामग्री वितरित की गई।नैनबाग और धनोल्टी तहसील के दो दर्जन से अधिक गाँवों में माता मंगला और भोले जी महाराज की संस्था हंस फ़ाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराये गए मास्क, सेनेटाईज़र, ओक्सिमिटर, थर्मामीटर, स्टीमर स्थानीय लोगों को वितरित किये । उनकी टीम ने जौनपुर विकासखंड की आशा और एनम कार्यकत्री के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को भी हंस फ़ाउंडेशन द्वारा उपलब्ध की गई सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा कीर्तन मंडली देहरादून के साथ मिलकर ज़रूरतमंद लगभग दो सौ परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराये। बिष्ट ने बताया कि पार्टी संगठन के बैनर पर धनोल्टी विधानसभा के कई गाँवों में स्वास्थ्य परीक्षण के तीन दर्जन से अधिक कैम्प आयोजित किए गये। जिसके माध्यम से 5 हज़ार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व उन्हें आवश्यक दवाइयाँ भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। बिष्ट ने हंस फ़ाउण्डेशन की संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज द्वारा उनके क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्री के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना का क़हर भले ही नियंत्रित हुआ है लेकिन अभी ख़त्म नही हुआ है। इसलिए सभी को आवश्यक ऐतिहात बरतने की ज़रूरत है।
- नैनबाग से शिवांश कुंवर की रिपोर्ट।
