सिंचाई विभाग में जल्द होगी 2046 रिक्त पदों पर भर्ती

जनमंच टुडे/देहरादून।

सब कुछ ठीकठाक रहा तो बेरोजगार नवयुवक सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों के लिये आवेदन कर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।  सिंचाई विभाग जल्द ही 2046 रिक्त पदों को जल्द भरने जा रहा है। सिंचाई मंत्री  सतपाल महाराज ने सोमवार को सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को सिंचाई विभाग में समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। सिंचाई मंत्री  सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग में समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *