खाई में गिरा वाहन, युवक-युवती की गई जान

जनमंच टुडे/ देहरादून।

जौनपुर के ग्राम ओन्तड़ से थत्यूड़ जा रही यूटीलिटी  ब्रेकफेल होने से खाई में जा गिरी। हादसे में जीप चालक बुरी तरह घायल हो गया। जीप की चपेट में आकर  बकरियां चुगा रही एक युवती  जख्मी हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुँचाया,जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यूटीलिटी यूके 07-सीए/ 6889 तेवा सौड़ में अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते वाहन की चपेट में बकरियां चुगा रही ग्राम तेवा की  शीतल (17)  पुत्री स्व. सबलू भी हादसे में  घायल हो गई। खाई में चारा चुगती चार बकरियां भी वाहन की चपेट में आकर मर गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थत्यूड़ संजीत कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवती को खाई से निकाल कर उपचार के लिए सीएससी थत्यूड़ भेजा। वहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। गहरी खाई में फंसे वाहन चालक सचेन्द्र दत्त गौड़ (35) वर्ष पुत्र सत्ये प्रसाद गौड़ ग्राम ओन्तड़ को  खाई से निकाल कर हायर सेंटर देहरादून भेज दिया, वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *