महाराज बोले, मैं आपको चार्ज करने आया हूँ

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा है कि वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गिले शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैटरी मोबाइल को चार्च करती है उसी प्रकार वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। उनके दुख दर्द को सुनने आये हैं।

महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी बात को सुना जायेगा। कार्यकर्ताओं का काम भी होगा और उनका सम्मान भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की भी वार्ता करवाई। जिले के प्रभारी मंत्री महाराज ने  कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके जहां एक ओर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की  शुरूआत की है तो वहीं बड़े ठेकेदारों का एकाधिकार भी समाप्त किया है। उन्होंने  कहा कि सिंचाई विभाग की भांति लोक निर्माण विभाग में भी वह ठेकों को छोटा करने के अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।  सतपाल महाराज ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान करेंगे और रोजगार की दृष्टि से स्थानीय लोगों को विभागों में छोटे-छोटे कार्य दिए जाएंगे। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अनेक विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार के लगभग डीजल पंप सेट स्थापित हैं जिनको की धीरे-धीरे सोलर पंप सेट में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे किसानों की कृषि लागत कम होने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष  दिनेश उनियाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी  अनिल शाही द्वारा वृत्त निवेदन एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारियां दी गई। बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ,अनूप सेमवाल, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चण्डी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपरवान, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, वचन सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरला खण्डूरी, महाबीर पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत उखीमठ विजय राणा, अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत देवप्रकाश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुण बेंजवाल, मंडल अध्यक्ष तिलवारा सुमाड़ी, कुलबीर सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • ऊखीमठ से वरिष्ठ पत्रकार, लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *