मौसम का मिजाज रहेगा मिजाज

देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान के अनुसार दून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी। तेज हवाएं चलने से कोई भी नुकसान न हो इसके लिए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *