शादी के पांच दिन बाद ही दे दिया पत्नी को तलाक
जनमंच टुडे/ काशीपुर।
पहले मोहब्बत, फिर इजहार और उसके बाद निकाह कर फरहीन और उस्मान ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई, लेकिन लंबे समय से एक दूसरे से मोहब्बत करने वाले इस जोड़े की मुहब्बत की खुमार निकाह के महज पांच दिन बाद ही उतर गया। दोनों के बीच हुई छोटी सी अनबन ने रिश्ते की डोर को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ दिया। ण बन के बाद उस्मान ने फरहीन के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे तीन तलाक भी दे दिया। काशीपुर के अल्ली खां की रहने वाली फरहीन और कटोराताल के मोहल्ला तुफैल का बाग निवासी उस्मान दोनों एक दूसरे से लम्बे समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। परिवार और रिश्तेदारों की रजामंदी के बाद उनकी मौजूदगी में नौ जुलाई को दोनों ने अपनी मोहब्बत को शादी में तब्दील कर लिया। निकाह को अभी पाँच दिन भी नहीं हुए थे और फरहीन के हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि किसी बात को लेकर दोनों में तू, तू, मैं, मैं हो गई। बात इतनी बढ़ी की शादी के 5वें दिन में ही फरहीन और उस्मान के बीच अनबन शुरू हो गई। फरहीन के अनुसार उस्मान ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे तीन तलाक भी दे दिया। फरहीन ने उस्मान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई है। फरहीन ने बताया कि उसका उस्मान से प्रेम विवाह 9 जुलाई को हुआ था। बीते 13 जुलाई की शाम वह दवाई लेने बाजार गई थी। जब वह घर वापस आई तो उस्मान ने उस पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जान से मारने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं उस्मान ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से बेदखल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
