पूर्व ब्लाक प्रमुख की टीम ने की आपदा प्रभावितों की सहायता

जनमंच टुडे/रामनगर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व ज्येष्ठ प्रमुख़ संजय नेगी ने बीते दिनों ग्राम चोरपानी क्षेत्र में भारी बारिश  के कारण मकान व सामान से वंचित परिवारों के लिए राशन सहित खाने-पीने के सामान व बर्तनों की आपूर्ति की। नेगी ने बताया कि चोरपानी क्षेत्र में राधेश्याम व नैन सिंह का घर बरसाती नाले की चपेट में आकर बह गया घ। इसके साथ ही जनके घर का सारा सामान राशन , कपड़े , बर्तन , बिस्तर आदि सब बह गया था। प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न दलों के नेताओं के बड़े – बड़े आश्वासन के बाद भी इन परिवारों की कोई मदद नहीं हो सकी। जिस पर राधेश्याम ने उन्हें बताया कि उनके परिवार की माली हालत बहुत खराब हो चुकी है। उनके परिवार में चौदह सदस्य है। गैस सिलेंडर , चूल्हा , बर्तन आदि लाखों रुपये का सामान बह गया था। नेगी ने बताया कि उनकी टीम द्वारा पीड़ितों के परिवार को राशन और बर्तन मुहैय्या करवाया गया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर रावत, धीरू चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान राहुल डंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र, मनीष जोशी, रवि नेगी, गौरव बंगारी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, कुबेर रावत आदि ने अपना क्षमता भर योगदान दिया। पीड़ित परिवार ने संजय नेगी व उसकी टीम का आभार व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार, सलीम मलिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *