ग्रामीणों को आत्म निर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

जनमंच टुडे/पौड़ी/यमकेश्वर।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी रविवार को जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने गोष्ठी, बैठक इत्यादि का आयोजन कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की  योजनाओं की  जानकारी देते हुए होमस्टे, होटल आदि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संचालकों अपने होमस्टे, होटल को पर्यटन विभाग में पंजिकृत कराने तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोविड 19 के गाइड लाइन का अक्षरश अनुपालन कराने दिशा निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।  नेगी ने  कुनाउ गांव (चीला नेशनल पार्क) में पर्यटन की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए विभाग में राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि जिलाधिकारी डा विजय कुमार जोगदण्डे के कुशल नेतृत्व में जनपद में स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे है। लोगों को सरकारी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी प्रदान करते हुए स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होने क्षेत्र में संचालित होमस्टे, होटल आदि को स्थलीय निरीक्षण कर, होमस्टे, होटल स्वामी द्वारा मानक के अनुरूप बनाये गये कक्षों, शौचालय इत्यादि का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने संबंधित को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोविड 19 की गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाय तथा अपने होटल होमस्टे परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे, एवं नियमित सैनिटाईज करंे। उन्होने ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन कर राज्य सरकार की कल्याणकारी वीर चन्द्र सिह गढ़वाली वाहन तथा गैर वाहन योजना ,दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अपने पुराने घरों का जीर्णोद्वार कर नये स्वरूप में विकसित करें। जिसमें आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके।  उन्होने कहा कि यह क्षेत्र साल भर पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां होमस्टे, होटल, गेस्ट हाउस, टेंट कालोनी, योगा, मेडिटेशन स्थल आदि का सृजन कर अपने स्वरोजगार को और अधिक मजबूत बना सकते है ओर अन्य कई बेरोजगार लोगों को रोजगार भी दे सकेंगे। कहा कि अपने कौशल के अनुसार योजना का चयन कर विभाग के साइट पर ऑनलाइन आवेदन करें तथा मांगे गए दस्तावेज संकलित करें।इस दौरान ग्रामीणों ने स्वरोजगार हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी से चर्चा कर सवालों का हल जाना। गृह आवास होमस्टे योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे विकास योजना के अंतर्गत  अभिषेक राणा, इशबीर सिंह, विक्रम सिंह, जीएस रावत, चंद्रमोहन नेगी, महेंद्र सिंह रावत, शक्ति सिंह, कन्हैया सिंह भंडारी, सुरेश सिंह पयाल को फार्म वितरित किए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *