अपने बयान के लिए जनता से माफी मांगे रुड़की विधायक : जायसवाल

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उत्तराखंड प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने  रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा रुड़की की जनता को अनपढ़ कहने को  शर्मनाक  बताया। उन्होंने कहा कि विधायक को अपने  बयान के लिये माफी मांगनी चाहिए। जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि की ऐसी बातें कहना शोभा नहीं देता।  उन्होंने कहा कि भाजपा  के नेता एवं विधायक सत्ता के नशे में इतना मदहोश हो गए हैं कि उन्हें यही पता नही चल पा रहा है कि वह बोल क्या रहे हैं।  जनता को अनापशनाप बोलने वालों को जनता आने वाले विस चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी।  प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उत्तराखंड मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि समेत  प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य एवं नेतृत्व में कांग्रेस उत्तराखंड चुनाव लड़ेगी और जीत का परचम लहरायगी।  गीताराम जायसवाल ने कहा कि  जनता अब भाजपा शासन से ऊब चुकी हैऔर सत्ता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। प्रदेश की परेशान जनता अब कांग्रेस की तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने की प्रदेश का हर तबका महंगाई, बेरोजगारी और भृष्टाचार से त्रस्त है और भाजपा के विधायक अनर्गल बयानबाजी करके जनता को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह चाल सफल नहीं होगी। जनता भाजपा की कथनी आवर करनी को समझ चुकी है।  भाजपा जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है।  प्रदेश में विकास का पहिया पूरी तरह से रुक गया है। जनता भाजपा को मुँहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *